रांची प्रेस क्लब सभागार बना स्व. हरिनारायण सिंह स्मृति सभागार, हर साल दिया जाएगा हरिनारायण स्मृति पुरस्कार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची : रांची प्रेस क्लब में आज वरिष्ठ पत्रकार और क्लब के संस्थापक सदस्य स्व. हरिनारायण सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में स्व. सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए सभी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा में स्व. सिंह के पुत्र राहुल सिंह, भाई पशुपति सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, प्रमोद झा, सुनील सिंह बादल, विनय कुमार, आलोक कुमार सिंह, आनंद मोहन, अखिलेश सिंह, सत्यप्रकाश पाठक, भारत भूषण प्रसाद, क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, सचिव अमरकांत, सह सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजू प्रसाद, आलोक सिन्हा, अरविंद कुमार, मोनू कुमार, चंदन भट्टाचार्य, सौरभ शुक्ला, मनोज कुमार, आमिर होदा प्रमुख रूप से मौजूद थे।क्लब कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से क्लब सभागार का नाम स्व. हरिनारायण सिंह स्मृति सभागार किया गया। साथ ही गांडीव सांध्य दैनिक की ओर से हर साल 10000 रुपए का स्व. हरिनारायण सिंह स्मृति पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment