झारखंड, नेमरा : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का आज संस्कार भोज कार्यक्रम है. इसमें शामिल होने के लिए नेता मंत्री और विशिष्ट अतिथियों के आने का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने विशेष विमान से नेमरा गांव पहुंचे.इस दौरान उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद हेमन्त सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात की.
Author: Desh Live News



