साहिबगंज के बरहरवा में मिथुन रविदास की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज, झारखंड : बरहरवा थाना क्षेत्र के श्यामपुर मे बीते 11 अगस्त को हुई हत्या मामला मे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बदले की भावना से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। विजय 11 अगस्त को मिथुन रविदास की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी के बयान पर बरहरवा में कांड संख्या अंकित की गई थी। मामले को लेकर सपा के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी। टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी शिव रविदास, अभिन्न रविदास और विजय रविदास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में मामले के मुख्य आरोपी शिवा रविदास ने बताया कि वर्ष 2014 में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। उसे हत्या का मुख्य आरोपी मिथुन रविदास था। किसी को लेकर बदले की भावना में मिथुन रविदास की हत्या उन लोगों के द्वारा की गई।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है वही टीम में बरहरवा थाना प्रभारी रुपेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें