The ad is not displayed on the page
current post: तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का हुआ समापन , ID: 8548
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर, झारखंड : बिष्टुपुर थाना स्थित सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आइजी मनोज कौशिक शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा, जमशेदपुर एसएसपी, चाईबासा व सरायकेला के एसपी मौजूद रहे।
इस मौके पर तीन दिनों तक चले प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम में जमशेदपुर पुलिस टीम ओवरऑल चैंपियन रही। अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान कुल 10 तरह की श्रेणियों में 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनमें पुलिसकर्मियों ने अपनी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और अनुसंधान कौशल का प्रदर्शन किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आइजी मनोज कौशिक ने कहा कि अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में पुलिस पदाधिकारियों को समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण देना और तकनीकी ज्ञान से लैस करना आवश्यक है।
Author: Desh Live News



