The ad is not displayed on the page
current post: चतरा जिले में बारिश से बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी, नदियां उफान पर, कई गांवों में घुटनों तक जलजमाव , पुल-पुलिया पर चढ़ा पानी, सड़क मार्ग बाधित।, ID: 8553
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चतरा, झारखंड : चतरा गुरुवार की मध्य रात्रि से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने चतरा जिले में तबाही मचा दी है। कई नदियां उफान पर हैं, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक घुस गया। निचले इलाकों के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया है।
कान्हाचट्टी प्रखंड में हालात बेहद खराब हैं। कई मुख्य सड़कें पानी में डूब चुकी हैं और पुल-पुलिया पर पानी बह रहा है। ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। कई जगह लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
भारी बारिश से कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई परिवारों को अपने घर छोड़ने की नौबत आ गई है। बच्चों और बुजुर्गों के सामने सबसे बड़ी समस्या सुरक्षित जगह पर ठहरने और पीने के पानी की हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है, कि अगर बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो हालात और भयावह हो सकते हैं। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक राहत कार्य की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।
Author: Desh Live News



