उमेश कांत गिरी
घाटशिला
झारखंड की अस्मिता पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन एवं हमारे लोकप्रिय विधायक सह स्कूली शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत घाटशिला पंचायत के दुर्गा पूजा मंडप में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बोर्ड मध्य विद्यालय तथा प्राइम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों की भी उपस्थिति रही।
प्रधानाध्यापिका विमला सेकूंदा द्वारा सभी बच्चों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गया तथा उनके जीवन संघर्ष और झारखंड के प्रति योगदान से परिचित कराया गया।
इस शोकसभा में ग्राम प्रधान बादल चौधरी, अध्यक्ष सुब्रतो दे, मो०. जलील, सोमेन मिश्रा, शंभू दे, मो. शहीद, शिक्षिका विमला सेकूंदा, संजीत कु घोष, सुतोपो भट्टाचार्य, मीना कुमारी यादव, सबिता महतो, प्राइम पब्लिक से रंगलाल महतो, सहित बोर्ड मध्य विद्यालय एवं प्राइम पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इन महान विभूतियों की याद सदैव झारखंडवासियों के दिलों में अमर रहेगी।
Author: Desh Live News



