उमेश कांत गिरी
घाटशिला
घाटशिला विधायक सह शिक्षा मंत्री के निजी आवास घोड़ाबांधा जमशेदपुर में झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मोर्चा घाटशिला अनुमंडल सचिव कंचन कर ने पहुंचकर उन्हें श्राद्धंजली अर्पित किया। बुखार से शरीर अस्वस्थता के हालत में भी उनके आवास पहुंच कर अपने प्रिय बड़े भाई समान दिवंगत नेता रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
साथ ही उनके तीनों पुत्र और परिवार के सदस्यों से भेट करते हुए शोक संतप्त परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बढ़ाते सांत्वना देने की कोशिश की। कंचन कर ने भावुक होकर अश्रुपूर्ण नेत्रों रुधे गले से उनके साथ बिताए गए पलो को संस्मरण करते हुए कहा कि, उनके साथ मेरा पारिवारिक और व्यक्तिगत बड़े भाई तुल्य संबंध काफी मजबूत और स्नेह सम्मान पूर्ण था।
उनके अचानक चले जाने से अनुमंडल वासियो ही नहीं प्रदेश को उनकी मद्धभाषी मिलनसार छवि के व्यक्तित्व कमी की भरपाई करना मुश्किल साबित होगी।
Author: Desh Live News



