गुमला, झारखंड : गुमला जिला के सिसई प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस का ग्राम पंचायत कांग्रेस पदाधिकारियों का संवाद सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ ही कांग्रेस प्रदेश नेता बंधु तिर्की के साथ ही कई लोग शामिल हुए।
यह कार्यक्रम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया,कार्यक्रम में बोलते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि आज भीड़ वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं है बल्कि भिड़ने वाले नेता की आवश्यकता है अगर वास्तव में आप कांग्रेसी है तो पूरी ईमानदारी से काम करना होगा।जिला के कार्यकर्ताओं को उन्होंने जमीनी स्तर से जुड़ने की आवश्यकता है आप सभी लोग ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े तभी जाकर लोग आपके साथ रहेंगे।
वही कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा कि राहुल गांधी लगातार कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगो के लिए चिंतित है उन्होंने कहा कि लगातार राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहे है ताकि आने वाले दिनों में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बन सके।वही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास है कि कार्यकर्ताओं में यह दर्द होना स्वाभाविक है कि जिला के तीनों विधानसभा सीट में जेएमएम के विधायक है उन्होंने कहा कि अपने को कांग्रेस के लोग इतना मजबूत करे कि एलियंस पार्टनर आपको खुद बोले कि एक सीट आप ले लीजिए,क्योंकि उन्हें एहसास होना चाहिए कि बिना आपके सहयोग के वे जीत नहींसकते है।साथ ही उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर से कैसे मजबूत किया जा सकता है इस बात की विस्तार से जानकारी दी।साथ ही के राजू ने बीजेपी पर एक बार फिर वोट चोरी का आरोप लगा।









