रामगढ़,झारखण्ड: रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के भूचगडीह के जनिया मारा जंगल में एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर उस व्यक्ति की मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और मृतक के परिजनो की वहां भीड़ उमड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के मुरपा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी प्रत्येक दिन की तरह सुबह लोडिंग कार्य के लिए रजरप्पा वाशरी जा रहा था, इसी क्रम में जरिया मारा जंगल में जंगली हाथी के चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीण पूरी तरीका से उग्र है।
वही ग्रामीण वन विभाग की लापरवाही बता रहे हैं, पूरे साल जनिया मारा जंगल में जंगली हाथी का आतंक जारी रहता है, रामगढ़ वन विभाग के द्वारा हाथी भगाने की ठोस पहल नहीं की जाती है जिसके कारण जंगली हाथी लगातार गोला वन क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं, और आए दिन कोई ना कोई व्यक्ति काल के गाल में समा जाता है।
Author: Desh Live News



