धनबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में बड़ा हादसा टला, धनबाद-एलेपी एक्सप्रेस के 12 पहिये हुए बेपटरी, रेलवे परिचालन रहा घंटों बाधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद, झारखंड : धनबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में गुरुवार को बड़ा हादसा उस वक्त टल गया,जब धनबाद-एलेपी एक्सप्रेस के 12 पहिये पटरी से उतर गए। घटना के कारण रेलवे परिचालन घंटों तक बाधित रही।जानकारी के अनुसार, रेल यार्ड के पास ट्रेन के 12 पहिये ट्रैक से उतरते ही रेल प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। बाद में तकनीकी टीम की मदद से ट्रैक पर ट्रेन को दोबारा लाकर परिचालन सुचारू रूप से शुरू कराया गया।मौके पर पहुंच वरीय अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया है। मामले की सूचना मिलते ही धनबाद डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वर्तमान में ट्रैक की मरम्मत पूरी कर दी गई है और परिचालन सामान्य कर दिया गया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment