साहिबगंज, झारखंड : आज राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी साहिबगंज पहुंची, इस दौरान उन्होंने जेल में महिला कैदियों,अस्पताल में महिला और वृद्धों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि बाल कल्याण समिति में 6 अगस्त को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था इसी घटना की जांच के क्रम में हम लोग यहां पर आए हुए हैं बच्ची के साथ जो घटना हुई बहुत ही निंदा पूर्ण है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जो अभी जेल में बंद हैं। ऐसी जघन्य घटना को किया है, कब तक हमारी बच्चियां यह बर्दाश्त करेगी। ऐसे अपराध करने वाले को समाज में से कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति करने से बचें।
मैं जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला न्यायाधीश से मिलकर इस विषय पर चर्चा करूंगी मैं यहां सर्वेक्षण कर सारी रिपोर्ट को भारत सरकार नीति आयोग को सौप दूंगी।उन्होंने बताया हम जिस जिले में आए हैं वह जिला विकास की दिशा में अग्रणी है ।
सर्वेक्षण के क्रम में वह सदर अस्पताल गई थी जहां छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों लाइट पंखे एयर कंडीशनर के बिना में पड़े हुए हैं जो बहुत ही दुखद है जिस पर राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
Author: Desh Live News



