राष्ट्रीय खेल दिवस पर धनबाद सांसद की बड़ी घोषणा – 14 नवंबर से होगा सांसद खेल महोत्सव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद, झारखंड : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव की घोषणा की. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि आगामी 14,15 और 16 नवंबर को धनबाद लोक सभा क्षेत्र के सभी विधानसभा में 8 तरह के खेल जिसमे क्रिकेट, कबड्डी, साईकिलिंग, तिरंदाजी, मैराथन, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती के खेल शामिल हैं। सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि धनबाद लोकसभा क्षेत्रों के अलावे पुरे झारखण्ड से खिलाड़ी भाग लेंगे। जल्द ही खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप आयोजित होगी। इस पुरे खेल का फाइनल मुकाबला एक ही स्थान पर किया जायेगा। शहरी के अलावे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के प्रतिभा को निखारना इस खेल महोत्सव कराने का उद्देश्य है।इसमें बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment