गिरिडीह, झारखंड : गिरिडीह देवरी प्रखंड के एक गांव की छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी की घटना में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित हिंदू संगठन के सदस्यों के द्वारा शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में शामिल लोग देवरी प्रखंड मुख्यालय के ग्राउंड में बैठक किया। बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए देवरी थाना पहुंचकर थाना का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना था कि ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ बीच सड़क पर हुई, छेड़खानी की इस घटना बेटियों में भय का माहौल है।
वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के बजाय, आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इधर इस घटना को लेकर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।









