चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित कार्यसमिति से मिले माननीय मंत्री दीपक बिरुवा, प्रेषित की बधाई साथ ही निरंतर सहयोग का दिया आश्वाशन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा: चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 25-27 के चुनाव मे निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष संजय चौबे निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा जी ने रविन्द्र भवन में भेंट कर निर्वाचित कार्यसमिति को पुष्प गुच्छ देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । उन्होंने कार्यसमिति सदस्यों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों के हित मे कार्य करना एवं समस्याओं का डट कर सामना करने की सलाह दी,माननीय मंत्री मोहोदय ने कार्यकारिणी पद पर निर्वाचित युवा एवं ऊर्जावान सदस्यों को चेंबर हित मे तथा मतदाता के आशाओं पर खरा उतरने की बात कही । उन्होंने कहा चाईबासा चेंबर हमेशा सरकार, प्रशासन और व्यापारी के बीच सेतु का काम करते हुए समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाती है । माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार राज्य एवं कोल्हान के व्यापारियों और उद्यमियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment