साहिबगंज, झारखंड : साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य संचालित किया जा रहा है। साहिबगंज प्रखंड अंतर्गत टोपरा दियारा,एवं रामपुर बड़ा,हर प्रसाद, में अपर समाहर्ता गौतम भगत एवं अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, अंचलाधिकारी बास्कीनाथ टुडू के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच 200 लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। राहत सामग्री के रूप में आवश्यक खाद्यान्न एवं अन्य वस्तुएँ उपलब्ध कराई गईं।
अपर समाहर्ता गौतम भगत ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी परिवार को असुविधा न हो, इसके लिए नियमित रूप से निगरानी एवं वितरण कार्य जारी रहेगा। वहीं टोपरा मोजा, के निवासी चांददेव सिंह ने प्रेस को बताया कि हमलोगों को सरकार के द्वारा न वृद्धा पेंशन नहीं मिलता है,और ना हम लोगों के पास राशन कार्ड उपलब्ध है उसी गांव के महिलागण ने राशन टीलर कपिल पर आरोप लगाया कि हमलोगों को तीन महीना से राशन नहीं दिया गया है ।जिला प्रशाशन ने इन दियारा वादियों का दुखड़ा सुनकर चांददेव सिंह, को कहा कि आपलोग एसडीओ कार्यालय आइए मैं आपका काम करके दूंगा।
Author: Desh Live News



