बाघमारा पहुँची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,करमा महोत्सव में लिया भाग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद, झारखंड : बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में आयोजित प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव में बरौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुईं। मौके पर धनबाद सांसद ढुलू ,विधायक शत्रुघ्न महतो साथ ही सावित्री देवी और डोली देवी मौजूद रहीं।इस दौरान सभी अतिथियों का का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में पूरे बाघमारा प्रखंड से दर्जनों प्रतिभागी ने करमा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया।खासकर छोटी छोटी बच्चियों की नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मौके पर कहा कि करमा महोत्सव जो झारखण्डी संस्कृति को संजोए रखते हहुभाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है।साथ ही इस पर्व के द्वारा जल जंगल जमीन की रक्षा का भी सन्देश जाता है।वहीं यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस तरह से लोकल फ़ॉर भोकल को बढ़ावा देने का काम करते है,आज के इस कार्यक्रम केके माध्यम से झारखंड की परम्परा और स्थानीय कला को बढ़ावा दिया जा रहा है।अन्नपूर्णा देवी ने आयोजन समिति को कोटि कोटि धन्यवाद कहा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें