The ad is not displayed on the page
current post: आरडीए संस्था द्वारा संचालन पांच शिक्षा केंद्र के 67 मैट्रिक में उत्तीर्ण बेहतर प्रदर्शन छात्रों को अतिथियों के द्वारा किया गया सम्मानित।, ID: 9020
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के आसना पंचायत अंतर्गत आरडीए संचालित शिक्षा सहायता केंद्र छोटाधादिका में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर केंद्र में अध्ययनरत मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आरडीए द्वारा सुदूर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना सराहनीय कार्य है. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्यरत है. साथ ही हक़ और अधिकार के लिए जागरूक भी कर रहे है. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि आरडीए के कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है. प्रतिभाओं को उचित मंच मिला है. सीमित संसाधन के बावजूद छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्रोजेक्ट मैनेजर सुजय भट्टाचार्य ने विस्तारपूर्वक आरडीए के कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरडीए संस्था के द्वारा डिजिटल शिक्षा द्वारा प्रत्येक वर्ष 500 बच्चों फ्री पढ़ते हैं. संस्था की ओर से शिक्षा के साथ बाल मजदूरी रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है. संस्था आदिवासी बहुल क्षेत्र में आदिवासी बच्चों के विकास के लिए काम कर रही है. इससे पहले अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. समारोह का संचालन श्याम किशोर बक्शी ने जबकि अध्यक्षता सुशीला टुडू ने किया. धन्यवाद ज्ञापन नंदिनी बासु ने किया. समारोह को मुखिया फागु सोरेन, मानसिंह हेम्ब्रम, बुढ़ान चंद्र मुर्मू, चरण मानकी, बैद्यनाथ सोरेन, कांचन कर, अवनि सेठ ने भी सम्बोधित किया. इस कार्यक्रम में दिसोम गुरु शिबू सोरेन एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दिया गया. इस मौके पर विवेकानंद शुक्ला, जयंत मण्डल, पियूष गांगुली, बलराम मानकी, सुकुमार दास, तपन बर्मन, बेला पाड़, साथी दास, भागीरथ दास, चिरंजीत नामाता, गन्धेश्वरी भकत, सावना सोरेन, कौशिक दास, बंदना दास, सोमा गिरी, पार्वती मुर्मू, बिनापानी कर्मकार, काकुली दास, दुष्यन्त पाल, गौतम दास, सुदीप महंती, ब्रजेश हांसदा, हरिशंकर भकत समेत आरडीए कर्मी उपस्थित थे.
Author: Desh Live News



