घाटशिला: घाटशिला सुभाष चौक में लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया.
इस मौके पर मुख्य पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव ने कहा कि राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को अभद्र भाषा से संबोधित कर रहे हैं, यह न केवल राजनीतिक गरिमा पर हमला है. बल्कि भारतीय लोकतंत्र के परंपराओं का अपमान है. मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुजन मन्ना, भाज्यमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, बृजेश सिंह, राजेश शर्मा, अजय चक्रवर्ती, सिद्धार्थ राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.









