अज्ञात वृद्ध महिला अमाईनगर पुल से स्वर्ण रेखा नदी में कूदी। घाटशिला पुलिस कई घंटों बीतने के बावजूद पता करने में विफल, पुलिस द्वारा अभी भी छानबीन जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: अज्ञात वृद्ध महिला अमाईनगर पुल से स्वर्ण रेखा नदी में कूदी। घाटशिला पुलिस कई घंटों बीतने के बावजूद पता करने में विफल, पुलिस द्वारा अभी भी छानबीन जारी।, ID: 9323

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

उमेश कान्त गिरि

घाटशिला

गुरुवार सुबह लगभग 7 से 8 के बीच एक अज्ञात महिला अमाईनगर पुल से स्वर्ण रेखा नदी में कूद गई? कूदते ही वह बचाओ-बचाओ जोर-जोर से चिल्लाते हुए हाथ पैर भी मारें जा रही थी। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर उस वक्त नदी में इक्का-दुक्का संख्या में स्नान करने में मशगूल रहे ग्रामीणों ने देखा और गांव में तुरंत खबर दिया। खबर सुनकर कुछ ग्रामीण दौड़े भी तब तक वह अज्ञात महिला पानी से लबालब भरी हुई उफनती नदी की तेज धारा में न जाने कहां अंदर समा कर ओझल सी हो गई। जिसे ग्रामीणों कि नजरें अथक प्रयास कर भी देखने में असफल रही।

धीरे-धीरे यह बात गांव में फैल गई कि यह उक्त महिला कौन थी? यह बात ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि उक्त अज्ञात महिला आखिरकार कौन थी? और किस कारण से पुल से नदी में कूद गई? ग्रामीण इसी पेशोपेश में अब तक है? उसी दरम्यान किसी ग्रामीण ने घाटशिला पुलिस को भी सूचना दे दिया। घाटशिला पुलिस मौके पर सुबह समय में ही पुल पर दो बार आकर छानबीन कर लौट गई। परंतु अज्ञात महिला की जानकारी घंटों समय व्यतीत होने के बावजूद अब तक पता करने में असफल रहे। हालांकि पुलिस की छानबीन अभी भी जारी है।

बताया जाता है कि उक्त महिला मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र से पैदल ही आई थी। उक्त महिला आने के क्रम में लोगों से ₹10 रुपए की मदद रोते हुए मांग रही थी और रोते रोते यह भी कह रही थी कि मेरे इकलौता बेटा और बहू द्वारा बहुत मारा-पीटा अत्याचार किया जाता है। मेरा पति नहीं है, मैं विधवा हूं, मेरे बेटे ने मेरा पासबुक, आधार कार्ड आदि जबरदस्ती ले लिया है। मेरा वृद्धा पेंशन जो ₹ 3000 रुपए जमा है। बार-बार मांग रहा है और ना देने पर मुझे खुब मारा-पीटा भी गया है। मेरा एकलौता शादीशुदा बेटा और एक ही शादीशुदा बेटी हैं। बेटी का ससुराल घर पश्चिम बंगाल राज्य स्थित खड़गपुर में रहती है। मैं वही जाना चाहती हूं। मुझे कुछ राशि की मदद करें। और रोते-रोते विनती भरे स्वर में बोली मैं बीते कल से कुछ भी नहीं खाई हूं, काफी जोरो की भूख भी लगी है। दुख से पीड़ित वृद्ध महिला कि बात सुनते ही तिलबानी होटल वाले ने 10 की संख्या में गुलगुला(खाद्य पदार्थ), और कुछ दूरी पर स्थित एक और होटल वाले ने उस वृद्ध महिला द्वारा मांगने पर एक समोसा(सिंघाड़ा), खाने के लिए भी दिया। बताया जाता है कि महिला काफी रो रही थी और कह रही थी कि मुझे बहुत मारा पीटा गया है मेरा एकलौता बेटा और उसकी पत्नी द्वारा मुझे बहुत प्रताड़ित और मारा पीटा जाता है, साथ ही खाने को कुछ नहीं दिया जाता है। बताया जाता है कि उस वृद्ध महिला कि पीठ में डंडे से मारे गए लाल धारी काफी मात्रा में चोट के कई सारे निशान मौजूद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। वह केवल यही बोल रही थी कि मुझे किसी भी तरीके से अपनी शादीशुदा बेटी के घर पहुंचना है। बताया जाता है कि उक्त महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष की होगी। और उसके शरीर पर सिर्फ एक सफेद रंग की नाम मात्र कि मैली कुचली फटी सी हालत में, बिना ब्लाउज-साया(पेटिकोट), के सफेद साड़ी ही पहन रखी थी।और हाथों में प्लास्टिक नुमा झोले में दो पानी की खाली बोतलें रखी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा पूछने पर उसने रोते-रोते बताया कि उसके इकलौता बेटा का नाम काली या कालू पातर, मुसाबनी स्थित राय पहाड़ी टेता बदिया क्षेत्र की रहने वाली है। उसके इकलौते बेटे और बहूं द्वारा बहुत मारा-पीटा जाता है। उसका पासबुक आधार कार्ड आदि ले लिया है। उसके वृद्धा पेंशन जो ₹ 3000 रुपए आया है। वह जबरदस्ती मांग रहा है, ना देने पर बहुत अत्याचार किया जाता है। इसीलिए मैं अपने शादीशुदा बेटी जो कि पश्चिम बंगाल खड़गपुर में रहती है, वही चली जाउगी। मुझे ₹10 दिजिए। मेरे पास एक भी रुपए नहीं है। और मैं बीते कल से भूखी हूं, कुछ भी नहीं खाई हूं। सुनते ही ग्रामीणों ने महिला को बोला कि आप गांव में मुखिया, पुलिस सहित सभी को बेटे और बहुएं द्वारा दिए जा रहे अत्याचारों कष्टों को बताइए और पुलिस की मदद लीजिए। इस पर उस वृद्ध महिला ने रोते हुए कहा कि नहीं मेरा बेटे-बहूएं को लोगों और पुलिस द्वारा तनिक सा भी कष्ट नहीं हो। मैं मां हूं मैं अपने बेटे को पुलिस द्वारा लोगों द्वारा शासन देते हुए नहीं देख पाऊंगी। इसीलिए मैं अपनी बेटी के ससुराल घर जा रही हूं।

लोगों द्वारा संभावना जताई जा रही है, कि बेटे और बहुएं की असहनीय प्रताड़ना और अत्याचार से दुखी होकर वृद्ध महिला ने अमाईनगर पुल से स्वर्णरेखा नदी में संभवतः कूद गई हो?

समाचार लिखे जाने तक बताया जाता है कि उस वृद्ध महिला के परिवारजनों द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की खोज खबर लिए जाने की सूचना की प्राप्ति नहीं है। हालांकि नदी में एक्का दुक्का की संख्या में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अज्ञात महिला द्वारा कूदते या गिरते वक्त नहीं देखा था। जब नदी में उक्त महिला ने डूबते समय जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज़ लगा रही थी तभी कानों में आवाज पड़ते ही ध्यान और नजर उस ओर गया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: अज्ञात वृद्ध महिला अमाईनगर पुल से स्वर्ण रेखा नदी में कूदी। घाटशिला पुलिस कई घंटों बीतने के बावजूद पता करने में विफल, पुलिस द्वारा अभी भी छानबीन जारी।, ID: 9323

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual