धनबाद, झारखंड : देवघर चित्रा कोलियरी प्रबंधक हुए विफल नहीं मिला मजदूरों का काम ,पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन दिन का अल्टिमेटम समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता और युवा नेता प्रशांत शेखर के नेतृत्व में हजारों मजदूरों द्वारा जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन कर आउटसोर्सिंग कम्पनी आफिस और कोयला क्रशर बन्द कर दिया गया। तीन दिन पूर्व प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि भरपूर मात्रा में कोयला प्रोडक्शन कर मजदूरों को रोजगार मौहेया कराया जाएगा लेकिन नाम मात्र का कोयला उत्पादन किया गया ।
इस अवसर पर सैकड़ों अड़खा लीडर और हजारों मजदूरों ने प्रदर्शन के बाद जुलूस शर्मा आउटसोर्सिंग कम्पनी कार्यालय, क्रशर, चितरा ए कोल डम्पी होते हुए महाप्रबंधक कार्यालय में जमा होकर जोरदार प्रबंधन विरोधी नारों के साथ प्रदर्शन समाप्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदर्शन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के मार्ग दर्शन में युवा नेता प्रशांत शेखर, राम मोहन चौधरी, बलराम भंडारी, प्रकाश यादव पिंटू पाल काजल अड्डी जूगनू यादव संतलाल रजक रवी सिंह मनोज दास महावीर दास जगन्नाथ यादव मदन सिंह राजेश राय रवीन्द्र भोक्ता आदि ने नेतृत्व किया।
Author: Desh Live News



