एग्रिको में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला मजदूरों को बांटा लेबर कार्ड। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड :  एग्रिको में रविवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला मजदूरों को लेबर कार्ड का वितरण किया है। इस मौके पर उन्होंने 100 से अधिक महिलाओं को लेबर कार्ड बांटा। इस मौके पर मजदूरों ने पूर्णिमा साहू को सम्मानित भी किया। पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए कि गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। लेकिन, अभी वह देख रही हैं कि निचले तबके तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। इसीलिए उन्होंने यह कैंप आयोजित किया और महिला मजदूरों को लेबर कार्ड का वितरण किया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें