पश्चिमी सिंहभूम में DC के खिलाफ मानकी-मुंडा ने निकाली जनाक्रोश रैली, हजारों की संख्या में लोग शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पश्चिमी सिंहभूम में DC के खिलाफ मानकी-मुंडा ने निकाली जनाक्रोश रैली, हजारों की संख्या में लोग शामिल, ID: 9598

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा की सड़कों पर मंगलवार को जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। मानकी मुंडा एवं डाकुवा समाज के नेतृत्व में उपायुक्त के खिलाफ विशाल जनाक्रोश रैली निकाली गयी। रैली सुबह करीब दस बजे खुंटकटटी मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सुपलसाई तक पहुंची।

विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती रही भीड़

जनाक्रोश रैली का कारवां खुंटकटटी मैदान से निकलकर तांबो चौक, टुंगरी ओवरब्रिज, घंटा घर, पोस्ट ऑफिस चौक, भारतीय स्टेट बैंक, सदर थाना, सदर अस्पताल मुख्य गेट, एसोसिएशन ग्राउंड और बड़ी बाजार होते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक पहुंचा। जगह-जगह लोगों की भीड़ नारेबाजी करती दिखी। इस कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हजारों की संख्या में लोग शामिल

मानकी मुंडा एवं डाकुवा समाज के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि इस रैली में कोल्हान-पोड़ाहाट क्षेत्र के हजारों की संख्या में ग्रामीण, युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, महिला मंडल, कृषक बंधु, सेवानिवृत्त संगठन, आदिवासी छात्र संगठन और आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए पहले से ही गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया था।

हठधर्मी प्रशासनिक रवैये के खिलाफ आक्रोश

समाज के नेताओं ने कहा कि यह रैली जिले की समस्याओं और प्रशासनिक हठधर्मिता के खिलाफ जनाक्रोश का स्वर है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपायुक्त की कार्यशैली आमजनों की भावनाओं के खिलाफ है। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने उपायुक्त चंदन कुमार को बर्खास्त करने की भी जोरदार मांग उठाई।

अभी तक किसी भी मानकी-मुंडा को नहीं हटाया गया: डीसी

कोल्हान क्षेत्र में मुंडा-मानकी व्यवस्था को लेकर उठ रहे असंतोष के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पारंपरिक व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी और इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया गया है। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी है।

उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा है कि वंशावली निर्गत करने का अधिकार पूर्व की भांति मुंडा और मानकी के पास ही रहेगा। यदि किसी कारणवश मुंडा अनुपस्थित हैं या उनका निधन हो जाता है, तो मानकी वंशावली निर्गत करेंगे। दोनों की अनुपस्थिति की स्थिति में परंपरागत विकल्पों के तहत प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में रिक्त मुंडा-मानकी पदों पर ग्रामसभा के माध्यम से तेजी से नियुक्तियां की गई हैं और शेष पदों पर भी जल्द ही कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि किसी मानकी-मुंडा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर केवल कोल्हान अधीक्षक अथवा मुंडा-मानकी न्याय पंच की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक किसी भी मुंडा या मानकी को पद से मुक्त नहीं किया गया है।

डीसी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जिससे समाज में शांति भंग हो रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुंडा-मानकी न्याय पंच की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रशासन ने स्वीकार किया कि आम जनता तथा पारंपरिक पदाधिकारियों में हुकुकनामा और विल्किन्सन रूल्स को लेकर जानकारी का अभाव है। इसे दूर करने के लिए जिला स्तर पर नियमित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पश्चिमी सिंहभूम में DC के खिलाफ मानकी-मुंडा ने निकाली जनाक्रोश रैली, हजारों की संख्या में लोग शामिल, ID: 9598

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual