घाटशिला: केंदाडीह माइंस को मिली पर्यावरण स्वीकृति, माइंस के संचालन की प्रक्रिया होगी शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के बंद पड़े केंदाडीह माइंस के सम्पूर्ण लीज क्षेत्र 1139 हेक्टेयर के शेष लीज क्षेत्र की वन भूमि 413 हेक्टेयर में खनन के लिए पर्यावरण स्वीकृति वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 6 सितंबर पर्यावरण स्वीकृति प्रदान कर दिया गया। यह पर्यावरण स्वीकृति 0.45 मैट्रिक टन सलाना उत्पादन के लिए दिया गया है। पर्यावरण स्वीकृति मिलने से अब माइंस में उत्पादन और डब्लपमेंट को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उत्पादन और डेवलपमेंट शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि वर्ष 2023 के जुलाई माह से लीज खत्म होने के बाद माइंस में उत्पादन और डेवलपमेंट बंद हो गया था। ग्लोबल टेंडर के जरिए माइंस में उत्पादन और डेवलपमेंट का काम लेने वाली जेएमएस को भी टेंडर की शर्तों के अनुरूप काम नहीं करने पर टर्मिनेट कर दिया गया था। इसके बाद से माइंस में अब तक सिर्फ डी वाटरिंग किया जा रहा है। माइंस के बंद होने से यहां काम करने वाले लगभग 220 मजदूरों के रोजगार पर भी असर पड़ा है। अब ग्लोबल टेंडर के जरिए सिगड़ी माइंस में उत्पादन और डेवलपमेंट का काम ठेका कम्पनी को दिया जाएगा। इस ग्लोबल टेंडर में 3 ठेका कम्पनियों ने हिस्सा लिया है। जिसमें माइंस को पूर्व में संचालित करने वाली ठेका कम्पनी एमएमपीएल भी टेंडर में शामिल हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment