झामुमो समाजसेवी ग्राम प्रधान सोमैया टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सोमेश चंद्र सोरेन, शोकाकुल परिवार से मिल दी सांत्वना ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: मुसाबनी प्रखंड के सुरदा गांव के ग्राम प्रधान समाजसेवी 48 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही सोमेश् चंद्र सोरेन मृतक के पैतृक आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के पत्नी एवं पुत्र से मिलकर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।मौके पर सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय टुडू‌ बाबू झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक सशक्त सिपाही थे। उनका असमय चला जाना पार्टी के लिए बड़ा क्षति है। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढचढ़ कर भाग लेते रहे थे। इस मौके पर बाघराई मार्डी, कानू सामंत, प्रधान सोरेन आदि उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment