घाटशिला: घाटशिला विधानसभा में पूजा-पर्व को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। स्व. रामदास सोरेन के सुपुत्र सोमेश चन्द्र सोरेन ने क्षेत्र में कई महीनो से हाइ मास लाइट, स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट जिस किसी भी फंड अथवा निधि से चौक-चौराहों पर स्थापित किया गया हैं। उन्हें सुचारू एवं योजनाबद्ध ढंग से खराब पड़े हुए को मरम्मतीकरण कर चालू करने का कार्य आरंभ किया जाएगा।
इस कार्य की शुरुआत पांवड़ा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा संपर्क कार्यालय से आज प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मरम्मतीकरण वाली गाडी को रवाना किया गया।
यह गाड़ी मरम्मतीकरण के साजो-सामानों से लैस होकर सड़के और चौक चौराहों पर खराब पड़े हुए हाई मास्ट, स्ट्रीट और सोलर लाइटों को ठीक कर चालू अवस्था में लाकर रोशनी से जगमगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। इस साकारात्मक पहल से यह स्पष्ट होता है, कि पर्व-त्यौहार केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं। बल्कि सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक जिम्मेदारी का भी दर्पण है। ऐसी कार्यशैली से न केवल क्षेत्र कि अंधेरों द्वारा कब्जा किए गए सड़कें और चौक-चौराहे पर से अंधेरों के दानव रूपी साम्राज्य को भगाकर रोशनी से उजाले कि बादशाहत पुनः कायम होंगी। इससे लोगों के मन में सुरक्षा और भरोसे की नई किरण भी जागेंगी। इस पहल रूपी साकारात्मक प्रयास से घाटशिला के जन-जीवन में नई ऊर्जा का संचार भी करेगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काजल डॉन, राजहंस मिश्रा, बाबूलाल मुर्मू, हीरा सिंह, सुशील मार्डी, सत्यजीत कुंडू, काला चंद सरकार, सतीश सीट, आनंद गोयल, प्रकाश निषाद, राजा सिंह, गोपाल शर्मा, सव्यसाची चौधरी, मदन दलाई, आजाद बेहरा, अवनी महतो, सौरव बोस, बैद्यनाथ सोरेन, विश्वनाथ गोराई, सुरजीत सिंह, कीनाराम सोरेन, प्रताप दास, सोमेन मिश्रा समेत अनेक महिला कार्यकर्ता कि भी उपस्थिति रही।









