जादूगोड़ा ,झारखंड: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा समिति इचरा, जी.वी.एस. जादूगोड़ा में दुर्गा पूजा और रावण दहन की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। कमेटी के मेंबर घर-घर जाकर सभी श्रद्धालुओं को इसकी सूचना दे रहे हैं। जादूगोड़ा क्षेत्र की बात की जाए तो केवल इचरा गांव इकलौता ऐसा गांव है जहां रावण दहन भी मनाया जाता है। श्रद्धालु हजारों संख्या में देखने के लिए आते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रावण दहन होगा। 3 अक्टूबर को संध्या 7 बजे रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। रावण दहन के लिए यह इंचरा गांव पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। कमेटी के सदस्यों के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जा रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अक्टूबर 2025 को दशहरा के पावन अवसर पर विशाल रावण दहन एवं रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है साथ ही साथ कमेटी का सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप तन मन धन से सहयोग करें और मौके पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को बड़े स्तर पर सफल बनाएं। इस वर्ष पूजा कमेटी के अध्यक्ष- सोमेश मंडल, तुलसी भगत, सचिव- रूपक कुमार मंडल, सुभाष चौ. सिंह, संयुक्त सचिव- शेखर मंडल, विशाल पात्रो, सागर डे, कैशियर- मनोज मंडल, शिवदत्त मंडल है।
