चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न, विभिन्न उपसमितियों का सृजन साथ ही संयोजक नियुक्त,अनुमंडलीय उपाध्यक्षों एवं मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न, विभिन्न उपसमितियों का सृजन साथ ही संयोजक नियुक्त,अनुमंडलीय उपाध्यक्षों एवं मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।, ID: 9956

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 153 वीं तथा सत्र 2025-27 की प्रथम बैठक स्थानीय रेस्टुरेंट जे०एच 06 टिप्सी में हुई तय कार्यावाली अनुसार सर्वप्रथम नव निर्वाचित कार्यसमिति का स्वागत एवं अभिनन्दन निवर्तमान अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्घोष से किया ।मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार मोदी द्वारा सत्र 2023-25 की कार्यसमिति को भंग करने की घोषणा की जिसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय चौबे को पुष्पगुच्छ एवं संविधान की प्रति भेंट कर विधिवत रूप से कार्यभार सँभालने हेतु आमंत्रित किया गया चुनाव समिति द्वारा न्याय का हतोड़ा प्राप्त कर निर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय चौबे द्वारा बैठक की कार्यवाही आरम्भ की गयी ।सर्वप्रथम कार्यकारिणी सदस्य श्री अंचल पसारी जो व्यक्तिगत कारणों से शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित थे को शपथ दिलवाई गयी जिसके उपरांत अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में चाईबासा चेंबर के सुचारु सञ्चालन हेतु संविधान की सुसंगत धाराओं के तहत विभिन्न उपसमितियों का गठन उनके संयोजकों की एवं आवश्यक पदों पर नियुक्ति की गयी। चाईबासा शहर से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष श्री विकास गोयल एवं श्री पंकज कुमार चिरानिया को साथ ही जगन्नाथपुर अनुमंडल एवं चक्रधरपुर अनुमंडल से श्री गोपाल प्रसाद खिरवाल एवं श्री सचिन कुमार दास का अनुमंडलीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गयी । बैठक कार्यावली के क्रम अनुसार विभिन्न प्रस्ताव के माध्यम से कार्यालय प्रभारी के रूप में श्री अंचल पसारी सह कार्यालय प्रभारी श्री बाबूलाल विजयवर्गीय ,अंकेक्षक के रूप में सी०ऐ श्री हर्षित चिरानिया ,क़ानूनी सलाहकार श्री आनंद वर्धन प्रसाद ,प्रेस प्रभारी श्री विवेक कुमार सिन्हा सह प्रेस प्रभारी श्री मृणाल सराफ को अनुमोदन उपरांत नियुक्त किया गया ।  कार्यसमिति द्वारा सदस्यता अभियान हेतु दिनांक 01 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक का समय निर्धारण किया गया जिसके प्रभारी के रूप में पूर्व अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश एवं सह प्रभारी के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल नियुक्त किये गए  ।सभी सदस्यों हेतु सत्र 2025 -27 हेतु पहचान एवं सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण हेतु दिनांक 01 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक का समय निर्धारण किया गया जिसके प्रभारी के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल नियुक्त किये गए है बैठक में कुल 34 उपसमिति को कार्यसमिति द्वारा अनुमोदित किया गया जो क्रमश सयोंजक के नाम के साथ निम्नलिखित है चेम्बर भवन समिति श्री नितिन प्रकाश ,खासमहल लीज समिति श्री मधुसूदन अग्रवाल रेल समिति श्री नीरज संदवॉर ,बैंक समिति श्री विकाश गोयल,विधुत समिति श्री गोविंदा खेतान,जी०एस०टी समिति श्री विवेक कुमार सिन्हा, शहरी विकास एवं स्वच्छता समिति श्री निशान चौबे, स्वास्थ्य सह केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट समिति श्री पियूष गोयल ,होटल एवं रेस्टुरेंट समिति श्री सौरभ कुमार गुप्ता ,उधोग समिति श्री पंकज कुमार चिरानिया ,थोक खाद्य समिति श्री पवन कुमार अग्रवाल , श्रम एवं मापतौल समिति श्री निखिल अग्रवाल , वस्त्र एवं होजियरी समिति श्री नितिन अग्रवाल ,कंप्यूटर एवं वेबसाइट समिति श्री आदित्य विक्रम सारडा , वन एवं पर्यावरण समिति श्री अभिषेक मिश्रा ,कानून व्यवस्था एवं यातायात समिति हाजी वकील खान, खुदरा खाद्य समिति श्री गोपाल दाहिमा ,रियल एस्टेट एवं कॉन्ट्रैक्टर्स समिति श्री विकाश कुमार शर्मा, योग समिति सरदार जसपाल सिंह भामरा ,मौसमी कृषि उत्पाद समिति श्री दीपक प्रसाद ,विधिक जागरूकता समिति श्री विकाश दोदराजका ,हार्डवेयर समिति श्री अनूप जोशी ,ऑटोमोबाइल समिति श्री साकेत चौबे ,खान एवं भूतत्व समिति श्री गौतम राठोड ,पेयजल एवं जल संसाधन समिति श्री राकेश अग्रवाल ,डायरेक्ट टैक्स समिति सी० ऐ श्री मुकेश पोद्दार ,रिटेल ट्रेड समिति श्री अमित कुमार रूंगटा ,मोबाइल व्यवसाय समिति श्री मुकेश कुमार मोदी ,खेलकूद समिति श्री पिंटू अग्रवाल , जनसम्पर्क समिति श्रीमती निशा केडिया ,गोल्ड सिल्वर ट्रेड समिति श्री रोशन अग्रवाल ,फ़ूड सेफ्टी समिति श्री राजेश कुमार अग्रवाल ,उपसमिति निगरानी समिति श्री शिबुलाल अग्रवाल,बिल्डिंग मटेरियल ट्रेड समिति श्री विकाश कुमार अग्रवाल । विदित हो अनुमोदित समितियों के कार्यों की समीक्षा दोनों निर्वाचित उपाध्यक्षों समेत निगरानी समिति द्वारा की जाएगी जिसके सयोंजक के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष श्री शिबुलाल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है ।उक्त बैठक में उपस्थापित प्रस्ताव के तहत सदस्य *श्री सुनील कुमार दोदराजका,श्री जीतेन्द्र मद्धेशिया,श्री गोपेश प्रधान एवं श्री मनोज कुमार जिंदल* जिनके द्वारा चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उद्देशयों एवं हितों के विरुद्ध कार्य किया गया है जो चाईबासा चेंबर की संविधान की धारा 14 E का स्पष्ट उलंघन है कार्यसमिति द्वारा उनके विरुद्ध चेंबर विरोधी आरोप गठित कर चाईबासा चेंबर की संविधान की धारा 14 F के तहत *सर्वसम्मति से उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री मुकेश कुमार मोदी चुनाव अधिकारी श्री पंकज चिरानिया एवं श्री बाबूलाल विजयवर्गीय पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य ट्रस्टी श्री अनिल खिरवाल,पूर्व अध्यक्ष सह आजीवन ट्रस्टी श्री नितिन प्रकाश,निवर्तमान अध्यक्ष सह आजीवन ट्रस्टी श्री मधुसूदन अग्रवाल अध्यक्ष श्री संजय चौबे उपाध्यक्ष श्री राजीव खिरवाल ,श्री दुर्गेश खत्री अनुमंडलीय उपाध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद खिरवाल ,श्री सचिन कुमार दास सचिव श्री नीरज संदवॉर सयुंक्त सचिव गोविंदा खेतान ,श्री विवेक कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष सी०ऐ श्री मुकेश पोद्दार एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न, विभिन्न उपसमितियों का सृजन साथ ही संयोजक नियुक्त,अनुमंडलीय उपाध्यक्षों एवं मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।, ID: 9956

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual