महिला कॉलेज की एन.एस.एस. बी.एड. यूनिट की ओर से अर्जुना हॉल दुंबीसाई में शुक्रवार को एन.एस.एस. दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा: शुक्रवार को महिला कॉलेज की एन.एस.एस. बी.एड. यूनिट की ओर से अर्जुना हॉल दुंबीसाई में शुक्रवार को एन.एस.एस. दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, पौधा वितरण और आंगनबाड़ी विजिट किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही लाको बोदरा जी को उनकी जयंती के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

इस अवसर पर राय बहादुर स्वर्गीय दुल्लु मानकी जी को भी याद किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना , महिला कॉलेज चाईबासा के वार्षिक क्रियाकलाप को एक वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गुड़िया मुखी और दीपिका शर्मा के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय के एन.एस. एस. कोऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता के द्वारा एन.एस.एस. के महत्व एवं एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स की सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी । निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर जगन्नाथ हेंब्रम के नेतृत्व में किया गया जिसमें डॉक्टर सुजाता महतो , श्रीमती उमा रानी दुराईबुरू, श्रीमती मिली आनंद ,दीपक कुमार महतो ,श्रीमती अंजलि महतो, श्री अंजिस्नु पृकाश सम्मिलित थे। जिन्होंने 145 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की। इसके साथ साथ गाँव के लोगों के बीच पौधा वितरण किया गया एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को छोटे-छोटे उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा, महिला कॉलेज की एन.एस.प्रोगाम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन, असिस्टेंट कमांडेंट श्रीमती शांति किस्कू,डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद , डॉ राजू ओझा , सिद्धार्थ पाडेया, मानकी दलपत देवगम ने देश सेवा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वही डॉ जगन्नाथ हेंब्रम ने युवाओं के स्वस्थ खान पान पर ध्यान देने की बात की। उन्होंने युवा मैत्री योजना के बारे जानकारी दी।असिस्टेंट कमांडेंट शांति किस्कू ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में जुड़कर व्यक्तित्व का विकास होता है । कॉलेज के विद्यार्थियों को देश की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना निरंतर सामाजिक और जागरूकता कार्यों में संलग्न है। विभिन्न प्रकार की कार्यक्रमों में वह अग्रणी भूमिका निभाता है।महिला समिति की महिलाएँ, आँगनबाड़ी सेविकाएँ एवं एन.एस.एस. वालंटियर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कंचन और अमीषा ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्पित सुमन ने किया और विशेष रूप से धन्यवाद गाँव के मानकी दलपत देवगम को दी।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

बुरुडीह डैम कैफेटेरिया समीप हीरागंज के किसान परमानंद नामाता की चार बीघा जमीन में लगे करेले की सब्जी के पौधे को असामाजिक तत्वो ने किया पूरी तरह बर्बाद, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने पीड़ित किसान की खेती का किया निरीक्षण, पीड़ित किसान न्याय कि गुहार लगाने जाएंगे घाटशिला थाना।

घाटशिला मुख्य सड़क से अमाई नगर पुल तक आरईओ एवं पार्षद फंड जिप सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू द्वारा बनाए जाएंगे 2 पीसीसी सड़के, कई वर्षों की बहुप्रतीक्षित 2 सड़के कि मांग पुरी होने से आम राहगीरों – लोगों में दोहरी खुशियों का संचार।

सोनाखून गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर के दाईचंकरिया गांव निवासी बुद्धेश्वर माहता पश्चिम बंगाल का है रहने वाला।।