बोकारो के कसमार प्रखंड मुख्यालय में धनबाद ACB की दबिश, प्रखंड कार्यालय कार्यरत दो मनरेगा कर्मी चढ़े ACB के हत्थे। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो, झारखंड :  झारखंड के बोकारो में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गयी. धनबाद एसीबी की टीम ने कसमार ब्लॉक ऑफिस से दो जूनियर इंजीनियरों  को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इनमें जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार और जूनियर इंजीनियर राजीव रंजन शामिल हैं. मनरेगा के तहत मजदूर पेमेंट के लिए पैसे देने के एवज में इन्होंने रिश्वत मांगी थी. इस मामले की शिकायत के बाद धनबाद एसीबी ने मामले की जांच की. जांच में यह मामला सही पाया गया. इसके बाद कार्रवाई की गयी.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें