ओत गुरु लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण  पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: ओत गुरु लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण  पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया , ID: 9998

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

जमशेदपुर, झारखंड : आदिवासी हो समाज युवा महासभा, ग्रामसभा जसकानडी की ओर से ओत गुरु लाको बोदरा जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन ने विधि विधान के साथ किया । कार्यक्रम का मंच संचालन सुरा बिरुली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने किया ।ओत गुरु लाको बोदरा जी को हो भाषा वारंग क्षिति लिपि के जनक के रूप में जाना जाता है, और उनका योगदान आदिवासी हो समाज के लिए अतुलनीय है। वारंग क्षिति लिपि ने हो भाषा को एक नई दिशा दी और इसे संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर श्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाषा और संस्कृति हमारी पहचान हैं, और इन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा जी का योगदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा और हमें उनकी विरासत को सहेजने के लिए काम करना चाहिए,हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवा के रहेंगे, इस वर्ष भी दोलाबु दिल्ली 5.0 जाने के लिए हर संभव मदद करेंगे ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और समाज के सदस्यों ने ओत गुरु लाको बोदरा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हो भाषा के विकास और प्रसार पर भी चर्चा की गई और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुसुम पूर्ती जिला परिषद्, संजू भूमिज मुखिया, राम चन्द्र तियु,हातु मुंडा,सुमन सिरका-मुखिया ,सुखलाल हेम्ब्रोम- प्रधान,नीरज सिंह सरदार -मुखिया, विशवजीत भगत -पूर्व समिति. आदिवासी हो समाज युवा महासभा, ग्रामसभा जसकानडी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से ओत गुरु लाको बोदरा जी के योगदान को सम्मानित करने और हो भाषा को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हमें उम्मीद है कि यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और हो भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, गंगाराम बानरा, शिव हांसदा, चैतन्य पुरती, मोचीराम मार्डी, बेतो कुंकल, सकरु कुंकल, हकाल मुर्मू, मोना देवगम, मोती लाल सामाड, साधु सामड, रतन सामड, मोसो सोय, कन्हाई हेम्ब्रोम, सोनाराम अल्डा, संदीप सामड, अजय सामड, राजू सामड आदि उपस्थित हुए।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: ओत गुरु लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण  पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया , ID: 9998

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual