Category: आज फोकस में

जमशेदपुर के बरसोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से पुलिस ने 8 किलो गांजा बरामद किया है. जिसका अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंका जा रहा है l ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी l

पाकुड़ में सांसद विजय हांसदा ने किया जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश l सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा ताकि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और ने कई जागरूकता रथ को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रांची मे माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने 10 से 12 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों से राज भवन में संवाद किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन और राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।