The ad is not displayed on the page
current post: मोकामा में दन-दनादन, बाल बाल बचे छोटे सरकार...., ID: 2377
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 10 |
Find solutions in the manual
मोकामा/बिहार
बिहार के मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है जिसमे पूर्व विधायक बाहुबली अनन्त सिंह बाल-बाल बचे।

घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा- जलालपुर गांव की है जहां मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह और कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
घटना के बाद बाढ़ एएसपी राकेश कुमार मौकाए वारदात पर कैम्प किये हुए हैं।
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा था,और उनके परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर कर ताला जड़ दिया था।इस मामले की सूचना पाकर पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह सोनू मोनू के घर जा धमके।अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।इस गोलीबारी में छोटे सरकार बाल बाल बच गए हैं।
फायरिंग की घटना से गांव में दहशत है। गांव में कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना के बाद पीड़ित परिवार के द्वारा पंचमला थाने में कई महीनो से मामला दर्ज करने के लिए आवेदन लेकर चक्कर लगा रहा था,लेकिन थाना अध्यक्ष ने इस पर कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद यह सभी लोग बढ़ एएसपी ऑफिस पहुंचे थे।एएसपी राकेश कुमार ने पंचमहला थाना अध्यक्ष को फोन कर मामला दर्ज करने की हिदायत दी थी। इसके बाद यह सभी लोग मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसके बाद अनंत सिंह अपने काफिले के साथ नौरंगा- जलालपुर गांव पहुंचे थे। तभी सोनू मोनू गैंग ने उन पर फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के बाद नौरंगा जलालपुर को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दी गयी है।



