एमजीएम अस्पताल में बरामदे की छत गिरी, दो मरीज गंभीर, कुछ अन्य मलबे में दबे होने की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। अस्पताल के मेडिसिनल वार्ड के तीसरे तल्ले के बरामदे की जर्जर छत गिर गई। यह दूसरे तल्ले की छत को तोड़ते हुए पहले तल्ले पर आ गई। इस घटना में तीसरे तल्ले के बरामदे में रह रहे चार मरीज छत व बेड समेत नीचे गिर कर मलबे में दब गए।सूचना पाकर धालभूम एसडीओ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की बताई जाती है। भाजपा नेता विमल बैठा एवं अन्य ने अथक प्रयास कर दो शाम 4:00 बजे तक गंभीर हालत में दो मरीजों को निकला। उसके बाद से जिला प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। अभी कम से कम दो मरीजों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया जाता है कि ये मरीज कई दिनों से यहां रह रहे थे। इन्हें देखने वाला कोई नहीं था। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि अभी दो मरीजों को इमरजेंसी में ले जाया गया है, उनमें एक पुरुष व एक महिला है। दोनों का इलाज चल रहा है। संभावना है कि अभी दो मरीज मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल भवन जर्जर है। लेकिन इसकी जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग की है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

मुण्डूई मैदान में बदना पर्व के अवसर पर झूमर मेला देख कर लौट रही 11 वर्षिय नबालिग के साथ पांच युवक नें किया सामुहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग।