The ad is not displayed on the page
current post: लातेहार में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में मां बेटी की मौत, दो की स्थिति गंभीर।, ID: 8096
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
लातेहारः जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेराल गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान चतरा निवासी रितिक कुमार और हजारीबाग बरकट्ठा निवासी नवनाथ सिंह के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष सत्यम के निर्देश के बाद पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार कार पर सवार लवनाथ सिंह सिंगरौली में कोलियरी में कार्यरत थे. वे लोग सिंगरौली से हजारीबाग की ओर जा रहे थे. इसी बीच मेराल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति को देखकर तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घटना के संबंध में आशंका जताई जा रही है कि कार पर सवार दोनों लोग काफी लंबी दूरी तय कर लौट रहे होंगे. इसी कारण सुबह-सुबह नींद के कारण वाहन अनियंत्रित हो गई होगी, जिससे गाड़ी तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई होगी. हालांकि पूरा मामला क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस की टीम के द्वारा आवश्यक छानबीन भी आरंभ कर दी गई है. जिससे दुर्घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सके.
Author: Desh Live News



