पाकुड़ पुलिस ने कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़,झारखंड : पाकुड़ एसपी कार्यालय में एसपी निधि द्विवेदी ने पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी 12 सितम्बर 2025 को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोका मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों द्वारा सीएसपी संचालक से 3 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में SIT गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस को 18 सितम्बर को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी मंजित मुर्मू और उसके गिरोह के सदस्य लूट की घटना में शामिल हैं। इस सूचना पर पुलिस ने अमड़ापाड़ा हिरणपुर और महेशपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर मंजित मुर्मू उर्फ मानिक मुर्मू और उसके सहयोगी कोलेस हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं –1 लाख 19 हजार नकद एक लोडेड देशी कट्टा और 4 राउंड गोली एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े सबूतz अपराधियों का आपराधिक इतिहास मंजीत मुर्मू पर पाकुड़, महेशपुर, हिरणपुर और मालपहाड़ी थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. कोलेस हांसदा पर भी महेशपुर और अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment