चतरा में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया पचास हजार का इनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन को दिया था खुली चुनौती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा, झारखंड :  बिहार सरकार के 50 हजार के इनामी और हजारीबाग में सोना व्यापारी के दुकान पर सरे आम फायरिंग का जिम्मेवारी लेने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा इलाके में पुलिस ने  एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया। गौरतलब है कि विगत कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। यहां बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उत्तम यादव ने चतरा व हजारीबाग जिले के व्यवसाईयों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दिया था। उत्तम यादव ने उससे संपर्क कर ही व्यवसाय करने की धमकी दिया था। इसके अलावा गत माह उत्तम यादव के गुर्गो ने हजारीबाग शहर में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर गोलीबारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद से उत्तम यादव चतरा व हजारीबाग पुलिस के रडार पर था। चतरा पुलिस ने उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है। उत्तम पर बिहार सरकार नें भी पचास हजार रूपये के इनाम का घोषणा कर रखा था।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment