जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की रायशुमारी कल, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश से दो नामित पर्यवेक्षक होंगे शामिल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर

रणधीर कुमार सिंह

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा सीट के लिये भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जाएगी।

इसको लेकर मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न विधानसभा में होने वाले रायशुमारी के लिए रूपरेखा बनाई गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से चारों विधानसभा में रायशुमारी के लिए बैठक सुनिश्चित की गई है। जिसमें प्रदेश से नामित दो नेतागण पर्यवेक्षक के रूप में प्रत्येक विधानसभा की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश के निर्देश पर रायशुमारी में जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, निवर्त्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष / महामंत्री, शक्तिकेन्द्र संयोजक / सह संयोजक एवं प्रभारी, अब तक के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक / सह संयोजक, जिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी / कार्यसमिति तथा मोर्चा के पदाधिकारी अपने विधानसभा की बैठक में शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपेक्षित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने विधानसभा की रायशुमारी बैठक में भाग लेने की अपील की है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

मुण्डूई मैदान में बदना पर्व के अवसर पर झूमर मेला देख कर लौट रही 11 वर्षिय नबालिग के साथ पांच युवक नें किया सामुहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग।