कुजू पुलिस ने फरार गैंगस्टर राहुल दुबे के घर और आसपास इश्तिहार चिपकाए, पुलिस ने आम जनता से भी जानकारी देने की अपील की ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़,झारखंड: रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में फरार चल रहे गैंगस्टर राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे उर्फ छोटू, पिता परमहंस दुबे, के खिलाफ कुजू ओपी पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाते हुए कुजू ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उसके आवास, कुजू चौक और आसपास के चौराहा समेत तीन प्रमुख स्थानों पर पोस्टर चिपकाए।इश्तहार में न्यायालय के द्वारा आदेश है कि राहुल दुबे को 10 अक्टूबर 2025 तक न्यायालय में उपस्थित होकर हाजिरी देनी होगी। साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे फरार गैंगस्टर से संबंधित कोई भी सूचना निर्भीक होकर एसपी कार्यालय रामगढ़ या अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय को दें।गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ कुजू ओपी में रंगदारी, गोलीचालन, आर्म्स एक्ट तथा लेवी वसूली के लिए आतंक फैलाने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार राहुल दुबे की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment