जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए भाजपा ने की रायशुमारी,कार्यकर्ताओं ने दिए पसंदीदा तीन-तीन नाम, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश से शामिल हुए दो-दो पर्यवेक्षक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए भाजपा ने की रायशुमारी,कार्यकर्ताओं ने दिए पसंदीदा तीन-तीन नाम, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश से शामिल हुए दो-दो पर्यवेक्षक।, ID: 1044

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

रणधीर कुमार सिंह

जमशेपुर

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने प्रत्याशी के चयन प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके तहत जमशेदपुर पुर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, पोटका और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई।

 

 

 

 

जमशेदपुर महनगर में प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी में शामिल पूर्व मंत्री सीपी सिंह

 

रायशुमारी बैठक जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में बर्मामाइंस के देवस्थान शिव मंदिर, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में बड़ा हनुमान मंदिर परिसर, मानगो, पोटका विधानसभा में कल्याण मंडप, सुंदरनगर एवं जुगसलाई विधानसभा में एनएच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। प्रत्येक विधानसभा में पर्यवेक्षक के रूप में दो-दो सीनियर नेता शामिल हुए। जिसमें पुर्वी विधानसभा में सीपी सिंह, शंकुतला जायसवाल, पश्चिम विधानसभा में अनवर हयात, मनोज महतो, पोटका विधानसभा में संदीप वर्मा, सूर्य प्रभात एवं जुगसलाई विधानसभा में प्रतुल शाहदेव, आरती कुजूर शामिल हुए। इस प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं से पसंदीदा तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम सुझाव के रूप में मांगा गया था, जो पार्टी के लिए विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाये जा सकते हैं। इस रायशुमारी के लिए झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो पर्यवेक्षकों को भेजा गया था, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो। सभी विधानसभा में रायशुमारी की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू की गई, जहां कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया गया कि कैसे वे रायशुमारी प्रक्रिया में भाग लें सकते हैं।

रायशुमारी के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को एक कागज पर तीन नाम लिखने का निर्देश दिया गया, जिसे प्रदेश से भेजे गए सीलबंद कलशनुमा बॉक्स में डालना था। यह कलश पूरी तरह सीलबंद था ताकि कोई भी बाहरी हस्तक्षेप या गड़बड़ी न हो सके। इस प्रक्रिया के बाद सभी बॉक्स प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजे जाएंगे, जहां आगे की समीक्षा और उम्मीदवार पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, पूरे प्रकिया में किसी भी तरह की नारेबाजी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित थी। प्रत्येक विधानसभा में मंडलवार कार्यकर्ताओं ने इस प्रकिया में भाग लिया। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं रांची के विधायक सी पी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के सम्मान और सहभागिता पर आधारित है। भाजपा में लोकतांत्रिक मूल्य इतनी गहराई से जुड़े हुए हैं कि एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी कहलाती है। कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य हर कार्यकर्ता को समान अवसर और भागीदारी देना है। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी इसका जीवंत उदाहरण है, जहां पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की राय को महत्व देते हुए उन्हें नेतृत्व चयन में भागीदारी का मौका दिया है। पार्टी अपने निर्णयों में कार्यकर्ताओं की आवाज़ को सुनकर लोकतंत्र को मजबूत करती है, यही भाजपा को औरों से अलग और विशिष्ट बनाती है।वहीं भाजपा जमशेदपुरमहानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए पार्टी द्वारा सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई थीं। रायशुमारी में भाग लेने वाले सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को समय रहते सूचित किया गया था, ताकि वे इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करती है, जिसमें कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाती है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए भाजपा ने की रायशुमारी,कार्यकर्ताओं ने दिए पसंदीदा तीन-तीन नाम, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश से शामिल हुए दो-दो पर्यवेक्षक।, ID: 1044

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual