नए यार्ड व वाशिंग पीट के निर्माण की संभावनाओं की तलाश में साहिबगंज पहुंचे डीआरएम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज, झारखंड : नए यार्ड व वाशिंग पीट के निर्माण की संभावनाओं की तलाश में मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता आज साहिबगंज पहुंचे। वे अपने विशेष सैलून से दोपहर तकरीबन 12 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां वे अपने अन्य रेलवे के पदाधिकारियों के साथ सबसे पहले पूर्व के लोको सेड का भ्रमण करने पहुंचे, और वहां नए यार्ड व वाशिंग पीट के निर्माण के संभावनाओं की तलाश ली। मौके पर मौजूद रेलवे पदाधिकारी से काफी देर तक विचार विमर्श भी किया। बाद में डीआरएम ने बताया कि साहिबगंज को रेलवे के क्षेत्र में और अधिक विकसित करने की योजना के तहत यहां नए यार्ड के निर्माण की संभावनाओं की तलाश की जा रही है, इसी क्रम में यहां पूर्व के लोको शेड में रेलवे की खाली पड़ी जमीन का जायजा लिया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साहिबगंज में रेलवे क्वार्टर के अवैध अतिक्रमण को लेकर रेलवे की ओर से समय-समय पर ड्राइव चलाया जाता है, जरूरत पड़ी तो फिर से ड्राइव चलाकर रेलवे क्वार्टर को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत पहले चरण में साहिबगंज रेलवे स्टेशन का चल सुंदरीकरण काली को पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचे कार्यों को योजना के दूसरे चरण में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन सौंदर्यकरण के दौरान परिसर से हटाए गए रविंद नाथ टैगोर की प्रतिमा को जल्द ही एक व्यवस्थित रूप दिया जाएगा। मौके पर रेल डिवीजन के डीओएम, डीसीएम समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment