The ad is not displayed on the page
current post: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने घाटशिला में सैकड़ों महिला-पुरुष सहित युवाओं को स्वागत कर भाजपा में कराया शामिल., ID: 10962
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
उमेश कांत गिरि
घाटशिला
घाटशिला मेन रोड स्थित धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक युवाओं ने सुशांत सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। सभी युवाओं को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहना कर भाजपा में शामिल किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन सरकार के पास झारखंड के विकास के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। बस झारखंड को लूटने की योजना चला रहे हैं। जिधर देखो उधर पुरजोर लूट मची हुई है। कोई विभाग सही से काम नहीं कर रहा हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में देखिए विकास योजनाओं में देखिए सभी का हाल बेहाल है। झारखंड की जनता त्राहिमाम कर रही है। मैंने अपने मुख्यमंत्री काल में मैया योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री आदि अनेक जो योजनाएं चालू की थी। उसी योजना पर वर्तमान सरकार ताल ठोकते हुए अपनी पीठ खुद ही थपथपा कर क्रेडिट लेंने का कार्य रही है।
उन्होने कहा कि मैने घाटशिला स्थित मनोरम स्थल बुरुडीह डैम के विकास के लिए योजना बनाकर और निरीक्षण भी किया था। घाटशिला को बुरुडीह से जोड़कर पर्यटक हब बनाने की योजना थी। जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ते जिससे लोगों को बाहर रोजगार के लिए जाने की जरूरत ही नहीं आन पड़ती. लेकिन आज की स्थिति क्या है, इससे सरकार के क्रियाकलापों का इस बार इस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के कमल छाप पर वोट देकर युवा पीढ़ी परिवर्तन लाएं. तभी जाकर घाटशिला का चहुमुखि रूप से विकास होगा.
- उड़ता पंजाब की तरह घाटशिला अनुमंडल के युवा ड्रग्स की चपेट, लॉटरी इंडस्ट्रीज, जुएं सहित गाय कि तस्करी बेख़ौफ़ चल रहा हैं -: भानु प्रताप शाही.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो सरकार के पूरे संरक्षण में घाटशिला अनुमंडल में विभिन्न जगहों पर ड्रग्स की बिक्री हो रही है युवा वर्ग इसकी लत में आ चुके हैं। इस खेल के साथ बड़े इंडस्ट्रीज का रूप ले चुके लॉटरी का धंधा सहित जुआ के खेल को खेलवाते हूए गाय की तस्करी भी बेख़ौफ़ रूप से बदस्तूर जारी है।
इन्होंने भी अपने ओजस्वी भाषण से संबोधित करते हुए भरा जोश बरकट्ठा के विधायक अमित यादव, रांची के विधायक नवीन जायसवाल आदि। इस अवसर पर घाटशिला जिला परिषद सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू ने भी संबोधित किया। मौके पर नितेश पांडे, चंदन सिंह, शुभम उपाध्याय, गौतम सिंह, विवेक सिंह, अनंत सिंह, सोमेंन नमाता, राजेश नमाता, शंकर गोराई, रंजन गोराई, दीपंकर दत्ता, विश्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, बादल नमाता, गोपेश कालिंदी, जितेंद्र सिंह, धनुष सिंह, उर्मिला नमाता, धरीश सिंह, इंद्रसेन सिंह समेत अनेको ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Author: Desh Live News



