जमशेदपुर..

रविवार को जरूरतमंदों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण का यह आयोजन प्रतिमानगर नगरकोट (कदमा) में किया गया। इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, शेषनाथ पाठक, नीरज सिंह, लक्ष्मण, उत्तम कुमार दास, निमाई कुमार अग्रवाल, धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।उधर,उलीडीह के सिद्धु कान्हू बस्ती में भी सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुकुल मिश्रा, प्रवीण सिंह, अमरेन्द्र पासवान, मधु सिन्हा, सुनीता सिंह, प्रतिमा देवी, ममता सिंह, सोनी सिंह, ममता ठाकुर, निशा सिंह आदि मौजुद थे।










