जमशेदपुर में जोहार ट्रस्ट एवं आदिवासी हो समाज महासभा के द्वारा 07 से 09 मार्च तक राष्ट्रीय मागे महोत्सव का होगा आयोजन, दिखेगी आदिवासी सभ्यता और संस्कृति की झलक…।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: जमशेदपुर में जोहार ट्रस्ट एवं आदिवासी हो समाज महासभा के द्वारा 07 से 09 मार्च तक राष्ट्रीय मागे महोत्सव का होगा आयोजन, दिखेगी आदिवासी सभ्यता और संस्कृति की झलक...।।, ID: 2907

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
59


Find solutions in the manual

जमशेदपुर

लौहनगरी जमशेदपुर में आगामी महीने 07 से 09 मार्च, तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सांस्कृतिक महोत्सव में देश भर से विभिन्न आदिवासी समुदायों के कलाकार भाग लेंगे और पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य एवं खेलकूद के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान करने वाले व्यक्तियों को जोहार संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव में तकरीबन 200 से अधिक स्टॉल लगेंगे जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन, परिधान, पुस्तक, आर्ट एवं क्राफ्ट, फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार एवं बाइक, मोटरसाइकिल के स्टॉल भी शामिल होंगे।

साथ ही, सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मानकी मुंडा, दिऊरी, माझी बाबा, समाज के पदाधिकारी गण एवं बुद्धिजीवियों को समाज के लिए दिए गए इनके योगदानो के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर देश भर के विभिन्न राज्यों से 11 जनजातियों द्वारा पारंपरिक नृत्य,गर्ल्स डांस क्रु ‘यो हाईनेस’ का लाइव परफॉर्मेंस जोहार नाइट के मंच से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रायोजित इस महोत्सव की जानकारी के लिए आयोजनकर्ता जोहार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जमशेदपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मागे महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य है कि आदिवासी हो समुदाय की सांस्कृतिक विरासत एवं पहचान को संरक्षित कर ‘हो’ संस्कृति, परंपरा, दर्शन, नृत्य, कला, भाषा, वाह्यरंग चिती लिपी, साहित्य, गीत एवं संगीत के प्रति सांस्कृतिक गौरव एवं गरिमा की भावना को जागृत करना। इस मागे महोत्सव में विभिन्न आदिवासी समुदायों में सामाजिक एकता एवं मैत्री को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जोहार ट्रस्ट के अध्यक्ष पिंटू चाकिया, रायमुल बानरा जिला अध्यक्ष, आदिवासी हो समाज महासभा, दुर्गा चरण बारी सचिव, जोहार ट्रस्ट, कृष्णा लोहार समाज सेवी, रोशन पूर्ति जिला अध्यक्ष, मानकी मुंडा संघ, सुरा बिरुली उपाध्यक्ष,आदिवासी हो समाज युवा महासभा, केंद्रीय समिति, अजंगक्या बिरुवा, लीसा गुइया, सरिता चाकिया, मंगल केराई, पुचु दिग्गी,पातोर दिग्गी, मंगल लुगुन उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया गया।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: जमशेदपुर में जोहार ट्रस्ट एवं आदिवासी हो समाज महासभा के द्वारा 07 से 09 मार्च तक राष्ट्रीय मागे महोत्सव का होगा आयोजन, दिखेगी आदिवासी सभ्यता और संस्कृति की झलक...।।, ID: 2907

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
59


Find solutions in the manual