बोकारो : बोकारो जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में माराफारी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है ।
पीड़िता के अनुसार 16 मई वह घर के कुछ दूरी पर मोबाइल रिपेयर करवाने जा रही थी। तेज धूप होने के वजह से पीड़िता अपने दोस्त के घर पानी पीने है वहीं पर आरोपियों जो जुआ खेल रहे थे और नशा किए हुए थे। जबरन एक कमरे में ले गए और वारदात को अंजाम दिए। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने की धमकी दी। साथ ही यदि पुलिस को जानकारी दी गई या किसी को कुछ बताया गया, तो जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी डर की वजह से पीड़िता और उसके परिजन कुछ समय तक चुप रहे। परिजनों ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है ।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
Author: Desh Live News



