जमशेदपुर: डीआरडीबी जमशेदपुर की ओर से आज 14 जून को एक विशेष मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और आस-पास के क्षेत्रों से आए किसानों ने आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में (DDC) अनिकेत सचान उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य प्रदान करना है।
फेस्टिवल में किसानों ने दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा जैसी पारंपरिक किस्मों के साथ-साथ नई विकसित प्रजातियाँ भी पेश कीं, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
Author: Desh Live News



