देवघर में दिन दहाड़े सीएसपी संचालक से 4 लाख 80 हज़ार की लूट,दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 नकाबपोश अपराधियों लूट कर हुए फरार, दो थानों की पुलिस कर रही है छानबीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर : सारवां थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना घटित हुई है। जहां दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि एसबीआई का सीएसपी संचालक का पति दिनेश कुमार यादव अपने घर जगमनडीह से खरखूँटी पैसों से भरा बैग जिसमे 4 लाख 80 हज़ार रुपया था उसको लेकर मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी कुछ दूर आगे ही पीछे से दो मोटरसाइकिल पर 6 की संख्या में सवार नकाबपोशअपराधियों ने पीछा कर उसे पीछे से डंडा मारा।डंडा लगते ही वह सड़क पर गिर गया। फिर उससे बैग छीन कर अपराधी फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुँच कर दिनेश यादव को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी।फिर पीड़ित संचालक सारवां थाना पहुँच लिखित शिकायत दर्ज की।मामले को गंभीरता से लेते हुए सारवां और सोनारायठाढ़ी थाना की पुलिस नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी।दिनदहाड़े लूट की घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामला का उदभेदन करने में कामयाब होती है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें