चाईबासा : नरसंडा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में पीएलवी हेमराज निषाद एवं पीएलवी जया कुमारी रवि के द्वारा पंचायत स्तरीय शिविर के दौरान नरसंडा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को जरूरी एवं महत्वपूर्ण कानूनी संबंधित बातों से अवगत कराया गया ताकि वह अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक हो सके। सर्वप्रथम डालसा के कार्य गठन उद्देश्य और इनसे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। बाल श्रम कानून के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम छोटे बच्चों को काम करवाना गैरकानूनी है, यह एक दंडनीय अपराध है, बच्चों को शिक्षा का अधिकार है जिसके तहत उन्हें निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। बाल विवाह के बारे जानकारी देते हुए बताया गया की लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा विवाह के लिए तय की गई, बाल विवाह होने से रोकने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, बैंक कभी भी किसी का ओटीपी नहीं पूछता है फोन करके। ओटीपी बताने पर आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचाव है। साइबर क्राइम का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावे मिशन वात्सल्य के तहत मिलने वाली स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वैसे बच्चे जिनका माता या पिता का देहांत हो गया है वैसे बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत हर महीने पढ़ाई हेतु ₹4000 की राशि भुगतान की जाती है आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद। शिविर में वैसे बच्चों को चिन्हित किया गया ताकि उनको लाभ दिलवाया जा सके। इसके अलावे श्रम कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही योजना के तहत 0 से 18 वर्ष के नीचे के बच्चों का निशुल्क आधार कार्ड बनाया जा रहा है इसकी जानकारी दी गई। इस शिविर में नरसंडा पंचायत के मुखिया श्रीराम सुंडी, उप मुखिया पुष्प लतिका सुंडी, पंचायत सचिव महेंद्र गोप, सदर प्रखंड के BWO प्रभारी यमिर्याह पूर्ति, रोजगार सेवक रमेश लोहार ,वार्ड सदस्य लक्ष्मी सुंडी एवं विभिन्न पंचायत के सेविका सहिया एवं काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें