The ad is not displayed on the page
current post: युवा कांग्रेस चुनाव से बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी : खंडाई , ID: 6124
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चाईबासा : भारतीय युवा कांग्रेस झारखंड में ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव कराने जा रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस भवन , चाईबासा में मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के क्षेत्रीय चुनाव पदाधिकारी सीमांचल खंडाई ने प्रेस-वार्ता कर जानकारी दी।
सीमांचल खंडाई ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में नेता चुनो, नेता बनो अभियान के तहत युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दिया जा रहा है। यह देश का पहला राजनीतिक संगठन है, जो पारदर्शी व निष्पक्ष आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से योग्य नेतृत्व को सामने लाने का प्रयास कर रहा है, उन्होंने कहा कि इस चुनावी प्रक्रिया का उद्देश्य ईमानदार, कर्मठ व समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। चुनाव के लिए सदस्यता व नामांकन प्रक्रिया 21 जून से शुरू हो चुकी है। नामांकन 28 जून से कि 04 जुलाई तक चलेगा, जबकि आपत्तियां 28 जून से 5 जुलाई तक दर्ज करायी जा सकती है। नामांकन की अंतिम पुष्टि नौ जुलाई को होगी। आगे उन्होंने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके लिए जन्म तिथि 28 जून 1990 से 27 जून 2007 के बीच निर्धारित की गयी है, साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस की सदस्यता अनिवार्य है। आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट पर जाना होगा । उन्होंने कहा कि देश में किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक इस तरह के आंतरिक चुनाव नहीं कराए है । यह कदम राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलाव की ओर संकेत करता है, जहां नेता अब नामांकित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने जाएंगे। चुनाव की निष्पक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर से ही नियुक्ति की गई है । साथ ही युवाओं को चुनावी प्रक्रिया, नामांकन और संगठन में पदों के लिए चुनाव लड़ने संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ,निवर्तमान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल , सचिव सुरेश सावैयां , जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , पीके मिश्रा , कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , सोशल मिडया चेयरमैन रवि कच्छप , प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो , सिकुर गोप , एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अनीष गोप , प्रताप पुरती , प्रकाश हेस्सा , अजीत कांडेयांग , हरिचरण कुम्हार , सुशील दास आदि मौजूद थे ।
Author: Desh Live News



