जनता दल यूनाइटेड ने बिरसानगर क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार व नशेड़ियों के खिलाफ बिरसानगर थाने में सौंपा ज्ञापन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर,झारखंड: आज जनता दल यूनाइटेड के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बिरसानगर थाने में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के पश्चात मीडिया से बात करते हुए जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं बिरसा मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने कहा कि बिरसानगर में नशा का कारोबार काफी जोरों से चल रहा है। यहां पर पानी टंकी और कई स्थानों पर नशेड़ियों का जुटान होता है जो राह चलती लड़कियों को छेड़ता हैं और उनसे अभद्र व्यवहार करता है। इसके अलावा इन लोगों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। बिरसानगर में चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई है। आज भी चोरी की घटना हुई है। इस प्रकार दो दिन पहले लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार इन नशेड़ियों द्वारा किया गया। इस संदर्भ में प्रतिनिधि मंडल पहले भी वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिल चुका है। वही इनलोगों ने कहा कि अगर जल्द ही इस पर रोकथाम नहीं लगाई गई, तो हम लोग नशा और नशेड़ियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे। इन लोगों ने कहा कि बराबर थाना प्रभारी की बदली होने से भी अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।