बिरसानगर के एक घर से चोरों ने की कार और जेवर चोरी , दीवार तोड़कर निकाली गाड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन एक में रविवार अहले सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। जहां चोरों ने इलाके के निवासी स्वरूप कुमार विश्वास के घर से ऑल्टो कार, नकद रुपये और सोने का एक जोड़ा कान की बाली चुरा लिया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। स्वरूप कुमार विश्वास ने बताया कि शनिवार की रात उनके बड़े भाई को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे उन्हें लेकर अस्पताल चले गए थे। रविवार सुबह 5 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी ऑल्टो कार भी गायब थी। चोरों ने कार निकालने के दौरान धक्का मारकर बगल की दीवार को भी तोड़ दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।